झारखंड में 11 बजे तक 30.33 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

रांची, 19 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत झारखंड में तीन लोकसभा सीटों पर रविवार सुबह 11 बजे तक 30.33 प्रतिशत मतदान हो चुका है। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक सर्वाधिक मतदान राजमहल में 32.22 प्रतिशत हुआ, इसके बाद गोड्डा में 30.15 प्रतिशत और दुमका में 28.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

यहां 6,258 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।

राजमहल और दुमका संसदीय सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।

मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही थीं। पांच मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ।

तीन लोकसभा सीटों में 45,64,681 मतदाता हैं जिनमें 23,64,541 पुरुष और 22,00,119 महिला मतदाता हैं। इन सीटों पर 42 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे दिग्गज राजनेताओं में राजमहल संसदीय सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विजय हंसदा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हेमलाल मुर्मू और दुमका सीट पर झामुमो के शिबू सोरेन और भाजपा के सुनील सोरेन हैं।

गोड्डा सीट पर झारखंड विकास मोर्चा -प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493