पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में बीएसएफ अधिकारी घायल

जम्मू, 19 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 19 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शनिवार रात नियंत्रण रेखा के उस पार से जब गोलीबारी हुई तो उसमें सीमा सुरक्षा बल के सहायक उप-निरीक्षक सतपाल सिंह घायल हो गए।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार दागे और छोटे हथियारों का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के कृष्णाघाटी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलाबारी और गोलीबारी की।

बलूनी फॉरवर्ड पोस्ट के पास पाकिस्तान की ओर से दागा गया गोला फटने से सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

सूत्रों ने कहा, “भारतीय सेना ने प्रभावशाली ढंग से इसका जवाब दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493