लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें : जयराम ठाकुर

शिमला, 19 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को जनता से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने की अपील की। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत राज्य की चार लोकसभा सीटों- शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में मतदान हो रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “मतदान हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मैं राज्य के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने और वोट करने का आग्रह करता हूं। आपका कीमती वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा।”

ठाकुर ने रविवार को पत्नी और दो बेटियों के साथ मंडी जिले के सेराज विधानसभा क्षेत्र के भरारी में मतदान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493