राजस्थान, गुजरात से आ रही हवाओं से मप्र में गर्मी से राहत

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण गर्मी से राहत है।

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण गर्मी से राहत है।

राज्य में सोमवार की सुबह से मौसम साफ है, धूप खिली है मगर चुभन कम है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान व गुजरात में नमी का असर है, इन दोनों राज्यों की ओर से आ रही हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी का असर कम है। खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के मौसम में हवाओं के रुख के साथ बदलाव का क्रम बना हुआ है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.6, ग्वालियर का 23 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493