पटना, 20 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को आसमान साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच, राजधानी पटना के रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं परंतु अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और राज्य भर में लू का प्रकोप जारी रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.0 डिग्री और पूर्णिया का 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath