उप्र : नारायण दत्त तिवारी का ऑपरेशन सफल

लखनऊ , 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का शुक्रवार को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में उनके प्रोस्टेट का सफल ऑपरेशन किया गया। वह प्रोस्टेट संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे। वयोवृद्ध नेता को अस्पताल से छुट्टी शनिवार को मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को गुरुवार को ही भर्ती कराया गया था। उनकी स्वास्थ्य जांच 30 दिसंबर को हुई थी। जांच में उनमें प्रोस्टेट संबंधी विकार पाया गया था।

कई दिनों बाद भी दवाओं से बीमारी पर काबू न मिलने पर शुक्रवार को संस्थान के यूरोलॉजी विभाग में एन.डी. तिवारी के प्रोस्टेट का ऑपरेशन किया गया।

तिवारी शनिवार को पुत्र रोहित शेखर व पत्नी डा़ॅ उज्‍जवला शर्मा के साथ अस्पताल पहुंचे थे। डा़ॅ पी.के. दास व प्रो़ दीपक मालवीय ने तिवारी की जांच की थी। शुक्रवार को करीब एक बजे डा़ॅ ईश्वर राय धयाल ने उनका ऑपरेशन किया, जो सफल रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493