कश्मीर : कुलगाम में पीडीपी कार्यकर्ता पर हमला, मौत

श्रीनगर, 20 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल कार्यकर्ता को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

आतंकवादियों ने जुंगालपोरा गांव में रविवार को 69 वर्षीय मोहम्मद इस्माइल भट पर गोलियां चला दी। भट को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493