अरुणाचल में नागा उग्रवादियों के हमले में विधायक समेत 7 लोग मारे गए

शिलांग, 21 मई (आईएएनएस)। खोनसा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के विधायक त्रिओंग अबोह समेत कम से कम सात लोगों की मंगलवार को संदिग्ध नागा उग्रवादियों ने हत्या कर दी। इनके वाहन पर गोलीबारी कर इन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

विधायक असम के डिब्रूगढ़ से कोंसा जा रहे थे। इसी बीच वाहन पर उग्रवादियों ने गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा कि यह घटना अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में बोगापानी इलाके में पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493