पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। आम चुनाव 2019 के नतीजे आने से एक दिन पहले बुधवार को पेट्रोल और डीजल में रोजाना वृद्धि का सिलसिला फिर थम गया है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

पिछले दो दिनों में दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे, कोलकाता में 13 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। वहीं, पेट्रोल पिछले दो दिनों में दिल्ली में 24 पैसे जबकि कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम यथावत क्रमश: 71.17 रुपये, 73.24 रुपये, 76.78 रुपये और 73.87 रुपये प्रति लीटर रहे। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में क्रमश: 66.20 रुपये, 67.96 रुपये, 69.36 रुपये और 69.97 रुपये प्रति लीटर बने रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493