ओडिशा : सड़क हादसे में परिवार के 5 सदस्यों की मौत

भुवनेश्वर, 22 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के कालाहांडी जिले में बुधवार को एक सड़क हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और एक ट्रक के बीच टक्कर होने से हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा नेशनल हाईवे 26 पर जेरिंग के पास हुआ।

परिवार केसिंगा के रेलवे स्टेशन से खुसेइगुडा गांव लौट रहा था। विशाखापत्तनम के रास्ते में, जेरिंग के पास कार की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार में सवार लोग स्वास्थ्य जांच के लिए विशाखापत्तनम गए थे।

पुलिस ने कहा कि परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को भवानीपटना के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक की हालत बिगड़ने पर उसे विशाखापत्तनम भेज दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493