गायत्री मंत्र लेखन में बना विश्व रिकॉर्ड

हरिद्वार, 22 मई (आईएएनएस)। शांतिकुंज द्वारा चलाए जा रहे गायत्री मंत्र लेखन अभियान में गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा निवासी मंगलदास ईश्वरदास ईश्वरदास कडिया ने विश्व रिकार्ड बनाया है। मंगलदास ने 2013 से 2019 के बीच सात लाख बहत्तर हजार आठ मंत्रों का लेखन किया।

मंगलदास ने 322 गायत्री मंत्र लेखन किताबों का अनवरत लेखन किया है। विश्व रिकार्ड इंडिया की प्रमुख सदस्य भारवी पटेल ने इस आशय का प्रशस्त्रि पत्र व मेडल सोमवार को मोडासा में मंगलदास को सौंपा।

गायत्री मंत्र लेखन पर विश्व रिकार्ड बनने पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि गायत्री महामंत्र को जगत की आत्मा माने गए साक्षात देवता सूर्य की उपासना के लिए सबसे सरल और फलदायी मंत्र माना गया है। यह महामंत्र निरोगी जीवन के साथ-साथ यश, प्रसिद्धि, धन व ऐश्वर्य देने वाली होती है। परन्तु गायत्री महामंत्र का लेखन साधक को जप से कई गुना अधिक लाभ पहुंचाता है। यही कारण है कि गायत्री परिवार के असंख्य साधक इस अभियान में शामिल हो लेखन कार्य में जुटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493