चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना जारी

चंडीगढ़, 23 मई (आईएएनएस)। चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश में 19 मई को हुए चुनाव में 70.62 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां की मौजूदा सांसद किरण खेर को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का सहारा है, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को उतारा है, जिन्होंने पिछले लोकसभा में किरण का समर्थन किया था। कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को बनाया है।

चंडीगढ़ में 6.20 लाख मतदाता हैं।

पिछले लोकसभा में बंसल किरण खेर से लगभग 70,000 मतों से हार गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493