लोकसभा चुनाव :शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुरुवार को सत्ता पर दोबारा काबिज होते दिख रही है। जारी मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार 542 लोकसभा क्षेत्रों में से अधिकांश में आगे चल रहे हैं।

187 सीटों के शुरुआती रुझानों ने संकेत दिया कि भाजपा 101 सीटों पर और कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है।

अधिकारियों ने कहा कि भाजपा के लिए अच्छी खबर उत्तर प्रदेश से भी आई है, जहां सपा-बसपा गठबंधन से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी से पीछे चल रहे है, हालांकि वह केरल के वायनाड में आगे चल रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हजारों केंद्रों में चुनाव आयोग के हजारों कर्मचारी वोटों की गिनती कर रहे हैं।

11 अप्रैल को शुरू हुए और 19 मई को समाप्त हुए सात चरण के चुनावों में लगभग 90 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एग्जिट पोल ने अपने अनुमानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा की सत्ता में वापसी की संभावना जताई है।

मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह आठ बजे से शुरू हो गई।

542 लोकसभा सीटों के लिए 8,049 उम्मीदवार मैदान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493