आंध्र प्रदेश : वाईएसआर कांग्रेस सरकार बनाने के करीब (लीड-1)

अमरावती, 23 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को हो रही मतगणना में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सरकार बनाने के बहुत करीब है।

चुनाव आयोग से सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार, वाईएसआरसीपी 69 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) सिर्फ 11 सीटों पर आगे है। अभिनेता पवन कल्याण की पार्टी जन सेना सिर्फ एक विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।

जगन मोहन रेड्डी की पार्टी मतगणना की शुरुआत से ही आगे चल रही है।

वाईएसआरसीपी प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर भी आगे चल रही है, वहीं तेदेपा सिर्फ पांच सीटों पर आगे है।

प्रदेश की 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों पर गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493