कर्नाटक में देवेगौड़ा, खड़गे पीछे (लीड-1)

बेंगलुरू, 23 मई (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्युलर(जेडीएस) के उम्मीदवार एच.डी. देवेगौड़ा और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गुरुवार को क्रमश: तुमकुर और गुलबर्ग(अनुसूचित जाति) लोकसभा सीट पर अपने-अपने भाजपा प्रतिद्वंदियों से पीछे चल रहे हैं।

नवीनतम रुझानों के अनुसार, देवेगौड़ा चार चरणों की मतगणना के बाद तुमकुर लोकसभा सीट पर भाजपा के जी.एस. बसवराज से 22,925 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

देवेगौड़ा को यहां अभी तक 1,27,810 वोट मिले हैं और बासवराज को 1,40,735 वोट मिले हैं।

उसी तरह खड़गे गुलबर्ग आरक्षित सीट पर भाजपा के उमेश जाधव से 9,173 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

खड़गे को अभी तक 25,753 और जाधव को 34,920 वोट मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493