भुवनेश्वर, 23 मई (आईएएनएस)। ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजद) 12 लोकसभा सीटों और 46 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा यहां से सात लोकसभा सीटों और 13 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी(सीईओ) सुरेंद्र कुमार ने मीडिया से कहा कि ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 19 सीटों के रूझान आ चुके हैं।
उन्होंने कहा, बीजद 12 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही हे।
विधानसभा में, बीजद 46 सीटों पर, भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।
यहां 21 लोकसभा सीटों और 146 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना हो रही है।
dharmpath.com dharmpath