बिहार : प्रारंभिक रुझानों में महागठबंधन के प्रमुख नेता पीछे

पटना, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार में विपक्षी महागठबंधन में शामिल कई दलों के प्रमुख नेता प्रारंभिक रुझानों में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतन राम मांझी जहां गया से पिछड़ रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दोनों सीटों काराकाट और उजियारपुर से पीछे चल रहे हैं।

इस चुनाव में रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काराकाट और उजियारपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा काराकाट सीट से राजग के प्रत्याशी महाबली सिंह से करीब 10000 से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं, वहीं उजियारपुर में वह राजग प्रत्याशी भाजपा के प्रदेध अध्यक्ष नित्यांनद राय से 30 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं।

इधर, हम के प्रमुख जीतन राम मांझी भी गया सीट से राजग प्रत्याशी विजय मांझी से 27 हजार से अधिक मतों से पिछड़े हुए हैं।

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख राजेश रंजन भी मधेपुरा से पिछड़ते हुए तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी भी खगड़िया से प्रारंभिक रूझानों में पिछड़ते जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में कांग्रेस, राजद, हम, रालोसपा सहित कई छोटी पार्टियों ने राजग से मुकाबले के लिए महागठबंधन बनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493