नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रुझानों के अनुसार देश और दिल्ली में जीतते हुए दिखाई दे रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को जनादेश का स्वागत करते हुए भाजपा को बधाई दी।
आप ने उम्मीद जताई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अगले कार्यकाल में और अच्छे कार्य करेंगे।
जनादेश का स्वागत करते हुए आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “लोकतंत्र में जनादेश से ज्यादा कुछ भी पवित्र और ताकतवार नहीं हो सकता। हम भाजपा को मिले जनादेश का सम्मान करते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जनता द्वारा चुने जाने पर बधाई। हमें उम्मीद है कि वे अपने अगले कार्यकाल में अच्छे कार्य करेंगे।”
वर्ष 2014 में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी।
dharmpath.com dharmpath