जनादेश विपक्ष की स्वार्थी राजनीति के खिलाफ : राम माधव

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा महासचिव राम माधव ने लोकसभा चुनाव में देश भर में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और कहा कि यह विपक्ष की स्वार्थ की राजनीति के खिलाफ जनादेश है।

माधव ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह मोदीजी और उनकी राजनीति के लिए स्पष्ट जनादेश है। यह उनके नेतृत्व और उनके काम के लिए जनादेश है। विकास, प्रगति और भारत की सुरक्षा के एजेंडे को इस चुनाव में जनता के सामने रखा गया।”

उन्होंने विपक्षी दलों की निंदा करते हुए कहा कि यह जनादेश विपक्ष द्वारा अपर्नी स्वार्थी और पारिवारिक राजनीति के लिए मांगे गए जनादेश के खिलाफ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493