आडवाणी ने मोदी, शाह को बधाई दी, कहा ‘अभूतपूर्व प्रदर्शन’

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन का श्रेय गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दिया।

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन का श्रेय गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दिया।

आडवाणी ने अपने संदेश में कहा, “भाजपा को चुनाव में इस अभूतपूर्व जीत की ओर ले जाने के लिए नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई। भाजपा अध्यक्ष अमित भाई शाह और पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संदेश को हर मतदाता तक पहुंचाने में अपार मेहनत की है।”

पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग और मतदाताओं की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “यह कुछ इस तरह का अनुभव है कि एक विशाल और विविधता वाले भारत देश में चुनावी प्रक्रिया इतनी सफलता के साथ पूरा हुआ और इसके लिए मतदाताओं और इसमें शामिल सभी एजेंसियों को मेरी बधाई। मेरा महान राष्ट्र एक उज्वल भविष्य के साथ आगे बढ़े।”

निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा अबतक चार सीटें जीत चुकी है और 294 सीटों पर आगे चल रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493