स्टालिन ने मोदी को बधाई दी

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी।

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी।

स्टालिन ने ट्वीट किया, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। हम आशा और कामना करते हैं कि वह लोकतंत्र और समग्रता के सिद्धांतों पर आधारित एक प्रगतिशील सरकार मुहैया कराएंगे।”

डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया में स्टालिन ने कहा, “तमिलनाडु के लोगों द्वारा डीएमके गठबंधन की दी गई शानदार जीत को हम हाथ जोड़ कर स्वीकार करते हैं। अगले पांच वर्षो के दौरान हम किए गए वादों को पूरा करने और अपने राज्य के हित की रक्षा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।”

डीएमके नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में 38 लोकसभा सीटों में से 37 पर बढ़त बनाए हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493