चुनाव के नतीजों के बाद रुपये में रिकवरी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। चुनाव के परिणाम आने के बाद शुक्रवार को रुपये में रिकवरी आई। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले सत्र से 26 पैसे की रिकवरी के साथ 69.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। पिछले सत्र में रुपया कमजोर होकर 70.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। एशिया और यूरोप में आर्थिक अनिश्चितताओं कारण पिछले सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर में मजबूती आई थी।

बाजार के जानकार बताते हैं कि पिछले सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई कमजोरी से रुपये को मजबूती मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की अगुवाई में राजग को प्रचंड बहुमत मिला है जिसके बाद अगले पांच साल स्थिर सरकार रहने से देश मंे सुधार के कार्यक्रमों को दिशा मिलने की उम्मीद जगी है। लिहाजा रुपये में मजबूती आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493