वाजपेयी को श्रद्धांजलि है मोदी की जीत : पुरी

चंडीगढ़, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के नेता व पंजाब के अमृतसर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत दिवंगत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि और कांग्रेस के लिए एक सबक है।

पुरी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी की ऐतिहासिक जीत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रति श्रद्धांजलि है और कांग्रेस के लिए एक सबक है कि जब धरती कांपती है तो बड़े-बड़े पेड़ भी गिर जाते हैं।”

पुरी को जाट समुदाय के वर्चस्व वाले निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी टक्कर मिली और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी गुरजीत औजला ने उन्हें 99,626 मतों से हरा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493