भाजपा की जीत आडवाणी की वजह से संभव : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पार्टी के दिग्गज नेता एल.के. आडवाणी द्वारा किए गए कार्यो की वजह से संभव हो पाई।

मोदी ने आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात के बाद ट्वीट किया, “भाजपा को सफलता मिलना आज इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि उनके जैसे महान लोगों ने पार्टी के निर्माण में दशकों बिताए और लोगों को एक नई वैचारिक सूत्र प्रदान किए।”

मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे।

बाद में, प्रधानमंत्री ने पार्टी के एक अन्य दिग्गज, मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की और भारतीय शिक्षा प्रणाली में उनके योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “मुरली मनोहर जोशी एक श्रेष्ठ विद्वान और बुद्धिजीवी शख्स हैं। भारतीय शिक्षा में सुधार के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने हमेशा भाजपा को मजबूत करने और मेरे समेत कई कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने का काम किया है। आज सुबह उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा।”

मोदी ने आडवाणी और जोशी के साथ अपनी मुलाकातों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं।

भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493