मोदी रविवार को अपनी मां से मिलने गुजरात जाएंगे

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी मां का आशीर्वाद लेने कल (रविवार को) गुजरात जाएंगे।

उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर यह भी कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों का धन्यावाद करने के लिए वह सोमवार को वाराणसी जाएंगे।

मोदी ने कहा, “कल शाम को अपनी मां का आशीर्वाद लेने गुजरात जाऊंगा। उसके बाद, मुझ पर दोबारा भरोसा जताने के लिए काशी की महान धरती की जनता को धन्यवाद देने सोमवार को वाराणसी जाऊंगा।”

भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है और पार्टी ने 543 सीटों में से 303 सीटों पर कब्जा जमाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493