जगनमोहन रेड्डी ने मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने के लिए तैयार वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री आवास पर रेड्डी ने मोदी को गुलदस्ता दिया और शॉल ओढ़ाई। इस दौरान वहां अन्य वाईएसआरसीपी नेता भी मौजूद थे।

रेड्डी की वाईएसआरसीपी ने आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों 175 में से 151 सीटें जीतकर प्रचंड जीत दर्ज कर एन. चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) सरकार को हटा दिया है।

हाल ही में हुए आम चुनावों में 22 सीटें जीतने वाली वाईएसआरसीपी लोकसभा में भी चौथी सबसे बड़ी पार्टी है।

इससे पहले वाईएसआरसीपी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने वाले किसी भी दल को अपना समर्थन दे देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493