पटना में आपराधिक प्रवृति के युवक की गोली मारकर हत्या

पटना, 27 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने शहर के व्यस्ततम इलाके किदवईपुरी में सोमवार तड़के टहलकर घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पटना, 27 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने शहर के व्यस्ततम इलाके किदवईपुरी में सोमवार तड़के टहलकर घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

मृतक का नाम रवि राय (36) बताया जा रहा है, जो अपराधिक किस्म का व्यक्ति था और कई संगीन मामलों का आरोपी था।

पुलिस के मुताबिक, मंदिरी क्षेत्र निवासी युवक रवि राय एक पार्क में टहलकर घर वापस लौट रहा था, तभी बुद्घा कॉलोनी थाना क्षेत्र में आयकर गोलंबर के सामने अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर बुद्घा कॉलोनी थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक रवि राय करीब 15 से ज्यादा हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, गोलीबारी जैसे संगीन अपराधिक मामलों का आरोपी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493