कश्मीर : रहस्यमय विस्फोट में किशोर की मौत

श्रीनगर, 27 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गुरेज में हुए एक रहस्यमय विस्फोट में सोमवार को एक किशोर की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के सूत्रों ने कहा कि चुनतीवारी गांव के पास जंगल में खेलते समय एक विस्फोटक उपकरण से टकराकर 16 वर्षीय अमजद की मौत हो गई और इश्तियाक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

गुरेज के डावर अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि इश्तियाक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे श्रीनगर में विशेष उपचार के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493