नेमार की जगह आल्वेस होंगे ब्राजील के कप्तान

रियो डी जनेरियो, 28 मई (आईएएनएस)। नेमार के स्थान पर दिग्गज डिफेंडर दानी आल्वेस को आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कप्तान बनाया गया है।

ब्राजीलियाई फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने इसकी पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के मुख्य कोच टिटे ने शनिवार को नेमार को अपने निर्णय के बारे में बताया जबकि आल्वेस को रविवार को यह जानकारी मिली।

पिछले कुछ महीनों में 27 वर्षीय नेमार विवादों से घिरे रहे हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में आखिरी टीम की कप्तानी की थी।

फ्रेंच कप फाइनल के बाद एक प्रशंसक को मारने के कारण फ्रेंच फुटबाल माहसंघ ने नेमार पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था।

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के यूरोपीय चैम्पियंस लीग से बाहर होने के बाद रैफरी का अपमान करने के लिए भी उन्हें अप्रैल में तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया था।

कोपा अमेरिका में ब्राजील का सामना वेनेजुएला, पेरू और बोलिविया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493