मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को यहां पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का आशीर्वाद लेने के लिए उनसे मुलाकात की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “प्रणव दा से मिलना हमेशा ही समृद्ध अनुभव रहता है। उनका ज्ञान और अंतर्दृष्टि अद्वितीय है। वे एक राजनीति विशारद हैं जिन्होंने हमारे देश को अमिट योगदान दिया है। हमारी मुलाकात के दौरान उनका आशीर्वाद लिया।”

लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद मोदी गुरुवार को होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

प्रणव मुखर्जी 2012-2017 तक देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493