पुलवामा में तलाशी अभियान खत्म (लीड-1)

श्रीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद गांव में सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार को सूर्योदय से पहले शुरू किए गए तलाशी अभियान को अब खत्म कर दिया गया है।

श्रीनगर, 28 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के करीमाबाद गांव में सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार को सूर्योदय से पहले शुरू किए गए तलाशी अभियान को अब खत्म कर दिया गया है।

तड़के गांव में शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान कोई आतंकवादी नहीं मिला।

गांव से आई रिपोटरें में कहा गया है सुरक्षाबलों ने पथराव कर रहे युवकों की टोली के साथ झड़प के बाद तलाशी अभियान बंद कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद छिपे हुए आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493