राहुल के बाद पटेल से भी मिले गहलोत, जयपुर लौटे

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने यहां पार्टी दफ्तर में वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से भी मुलाकात की।

गहलोत शाम सवा पांच बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और सीधे पटेल के कमरे में गए।

मुलाकात के बाद गहलोत जयपुर रवाना हो गए।

इससे पहले दिन में गहलोत ने राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोमवार को समय देने के बाद भी राहुल ने गहलोत से मिलने से मना कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493