कर्नाटक के आईपीएस अफसर का बेंगलुरू पुलिस उपायुक्त के पद से इस्तीफा

बेंगलुरू, 28 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी के. अन्नामलाई ने मंगलवार को बेंगलुरू साउथ डिवीजन के पुलिस उपायुक्त जैसी हाई-प्रोफाइल नौकरी से इस्तीफा दे दिया।

अन्नामलाई ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “मैंने भारतीय पुलिस सेवा से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आधिकारिक प्रक्रिया समाप्त होने में कुछ समय लग सकता है।”

उन्होंने कहा, “जो लोग मुझे लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि आगे मेरे लिए क्या है, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मैं इतना छोटा आदमी हूं कि बुलंद महत्वकांक्षा नहीं रख सकता।”

उन्होंने कहा, “मैं बस कुछ समय निकालना चाहता हूं और जीवन में उन छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना चाहता हूं जिन्हें मैं याद कर रहा था। अपने बेटे के लिए एक अच्छा पिता बनना-जो मेरे हर समय का हकदार है क्योंकि वह तेजी से बड़ा हो रहा है। घर वापस आकर खेती करना और यह देखना कि क्या मेरी भेड़ें क्या अब भी मेरी बात मानती हैं क्योंकि अब मैं कोई पुलिस वाला नहीं हूं।”

2011 में एक युवा आईपीएस अधिकारी के रूप में कर्नाटक में अपनी पोस्टिंग के बाद से अन्नामलाई ने चिकमंगलूर और उडुपी जैसे राज्य के पश्चिम तटीय जिलों में पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493