श्रीनगर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार सुबह धूप निकली और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.84 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि, न्यूनतम तापमान अब भी हिमांक बिंदू के नीचे बना हुआ है।
अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग व पहलगाम में क्रमश: शून्य से 7.4 डिग्री और 6.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”
न्यूनतम तापमान में आगे और गिरावट आने की संभावना है। मौसम अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
राज्य के लद्दाख क्षेत्र के करगिल में तापमान सबसे कम रहा और न्यूनतम तापमान शनिवार को शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath