मुक्केबाज मोहम्मद अली को अस्पताल से छुट्टी मिली

न्यूयार्क, 17 जनवरी (आईएएनएस)। तीन बार के हेवीवेट चैम्पियन और विश्व के महानतम मुक्केबाजों में शामिल मोहम्मद अली को अस्पताल से छुट्टी दे दे गई। उन्हें मूत्राशय में संक्रमण से संबंधित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के ऑनलाइन संस्करण की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले चार हफ्तों में दूसरी बार अली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अली के परिवार के प्रवक्ता बॉब गनेल ने शुक्रवार को उनके अस्पताल से घर लौटने की जानकारी दी। अली को हालांकि किस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है।

गनेल ने कहा कि अली शनिवार को परिवार और दोस्तों के साथ अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे।

इससे पूर्व पिछले महीने के आखिर में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय हालांकि माना जा रहा था कि उन्हें निमोनिया की शिकायत है, लेकिन बाद में चिकित्कों ने जांच के बाद इसे मूत्राशय संबंधी संक्रमण बताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493