दिल्ली में महिला छात्रावास में भीषण आग

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक महिला छात्रावास में भीषण आग लग गई। आग से बचाई गई 5 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 50 से ज्यादा लड़कियों को छात्रावास से सुरक्षित निकाल लिया गया।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “आग लगने की सूचना तड़के 3.05 बजे मिली। 50 से ज्यादा लड़कियों को छात्रावास से सुरक्षित निकाल लिया गया है और पांच अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अधिकारियों के मुताबिक, इमारत की बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की शुरुआत हुई और जल्द ही यह ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक पहुंच गई।

यह घटना गुजरात के सूरत के सरथाणा इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 16 लड़कियों सहित 23 किशोर छात्रों की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है।

दिल्ली सरकार ने सोमवार को दिल्ली फायर सर्विस को लिखा था कि वह राष्ट्रीय राजधानी के हर कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करे और उन रूफ टॉप कैफे और रेस्त्राओं को बंद कराए जिनके किचन बेसमेंट में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493