मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने लोगों से महिलाओं को अधिक स्वच्छ और सुरक्षित महसूस करने में मदद करने का आग्रह किया।
अक्षय कुमार इस विषय पर ‘पैडमैन’ नामक फिल्म भी बना चुके हैं।
अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, “सभी लड़कियों, माताओं और बहनों को माहवारी स्वच्छता दिवस मुबारक हो। आइए हम सभी लड़कियों को हर दिन स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने में मदद करें।”
ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी फिल्म की एक तस्वीर भी पोस्ट की। वह अपनी सह-कलाकार राधिका आप्टे समेत अन्य लोगों के साथ सेनेटरी पैड पकड़े दिखे।
राधिका ने लिखा, “हैपी माहवारी स्वच्छता दिवस।”
आर बाल्की द्वारा निर्देशित ‘पैडमैन’ अरुणाचलम मुरुगनांथम पर आधारित है, जिन्होंने माहवारी से जुड़ी स्वच्छता पर क्षेत्र में एक क्रांति पैदा की।
dharmpath.com dharmpath