नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार रात जिम से लौट रहे दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
घटना उत्तर पूर्व दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शूटरों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। शुरुआती जांच में, यह व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से हत्या का मामला लगता है।”
dharmpath.com dharmpath