शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजग सांसदों से मिलेंगे मोदी

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से मुलाकात करेंगे। ये सांसद गुरुवार शाम को उनके साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

सूत्रों ने कहा कि संभावित मंत्री शाम 4.30 बजे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थि मोदी के आधिकारिक आवास पर ‘चाय’ पर उनसे मुलाकात करेंगे।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और नई सरकार में शामिल होने वाले सांसदों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493