राहुल ने आंध्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर जगन को दी बधाई

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर जगन रेड्डी जी को बधाई। उन्हें, उनके मंत्रियों की नई टीम व राज्य के सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं।”

आंध्र के राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन ने विजयवाड़ा में गुरुवार को इंदिरा गांधी म्युनिसिपल स्टेडियम में एक सार्वजनिक समारोह में जगन रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उन्होंने एन.चंद्रबाबू नायडू का स्थान लिया है।

जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी ने विधानसभा चुनावों में 175 सीटों में से 151 पर जीत हासिल की हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493