विपक्षी सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही भाजपा : गहलोत

जयपुर, 30 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व मध्य प्रदेश में विपक्षी पार्टियों की सरकारों को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

गहलोत ने ट्वीट किया, “नव निर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही वे पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व मध्य प्रदेश सहित विपक्षी पार्टियों की राज्य सरकारों को परेशान व गिराने की कोशिश कर रहे हैं।”

हालांकि, गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी। मोदी, दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493