गुलशन को ‘हंटर’ से बदलाव की उम्मीद

मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ‘शैतान’, ‘हेट स्टोरी’ और ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिख चुके अभिनेता गुलशन देवैया आने वाली फिल्म ‘हंटर’ में एक यौन आसक्त व्यक्ति की भूमिका में दिखाई देंगे।

गुलशन इस भूमिका से बेहद खुश हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बॉलीवुड में उनकी छवि बदलने में मददगार होगी।

फिल्मकार अनुराग कश्यम की कंपनी फैंटम फिल्म्स के निर्माण में बन रही फिल्म एक यौन आसक्त व्यक्ति और उसकी वासनापूर्ण जिंदगी के बारे में है, जिसे गुलशन ने निभाया है।

गुलशन ने गुरुवार को ‘हंटर’ के ट्रेलर लांच पर कहा, “मैं अलग अलग चीजों के साथ प्रयोग करना चाहता हूं। मैं एक ही क्षेत्र में फंसना नहीं चाहता हूं। अब तक लोग मुझे नकारात्मक भूमिकाओं और खलनायक के चरित्र से जोड़कर देखते हैं। ‘हंटर’ के जरिए मुझे इस छवि से निकलने का मौका मिला है।”

उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से हास्य या हल्की फुल्की भूमिका करना चाहता था और हर्षवर्धन (हंटर के निर्देशक) ने मुझे यह मौका दिया।”

हर्षवर्धन कुलकर्णी निर्देशित ‘हंटर’ में राधिका आप्टे और साई तम्हांकर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 20 मार्च को प्रदर्शित हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493