बिहार में बारिश से लुढ़का पारा

पटना, 31 मई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। इस बीच, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, गया का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के कई क्षत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा सीमांचल क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। पटना और गया में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 18.60 मिलीमीटर व पूर्णिया में 45.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493