फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह हॉक जेट उड़ाने वाली पहली महिला

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह हॉक उन्नत जेट विमान को दिन में उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर 4-एयरक्राफ्ट काम्बैट उड़ान के बाद महिला अधिकारी ने लैंड किया, जो हॉक जेट के पूरी तरह से परिचालन के लिए अंतिम उड़ान थी।

मोहना सिंह व दो अन्य महिला अधिकारी-भावना कंठ व अवनि चतुर्वेदी जून 2016 में लड़ाकू शाखा में शामिल हुई थीं।

बीते सप्ताह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ मिग-21 बाइसन को दिन के दौरान उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनी थीं।

सिंह के प्रशिक्षण में हवा से हवा में युद्ध व हवा से जमीन के मिशन शामिल हैं।

उन्होंने कई अभ्यास मिशन किए हैं जिसमें रॉकेट, बंदूकें और उच्च क्षमता वाले बम गिराना शामिल है। उन्होंने वायुसेना के विभिन्न स्तर के उड़ान अभ्यासों में भी भाग लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493