मप्र : सीहोर में नर्मदा में डूबने से 3 लोगों की मौत

सीहोर, 31 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में नर्मदा नदी में नहाते वक्त डूब रहे अपने दो बच्चों को बचाने की कोशिश में महिला भी डूब गई। इस तरह तीनों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शाहगंज थाने के नारायणपुर में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने आई रुकमणी यादव (35) अपने बेटे केशव यादव (12) और भतीजे कल्लू यादव (12) के साथ नर्मदा नदी में नहाने गए थे। केशव व कल्लू नहाते वक्त गहरे पानी में चले गए। बेटे और भतीजे को डूबता देख रुकमणी ने भी पानी में छलांग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, तीनों को तैरना नहीं आता था। तीनों गहरे पानी की ओर बढ़ते गए और डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों को नदी से बाहर निकाला और बुदनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493