किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार

हाजीपुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रेलवे के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन में पदस्थापित रेलकर्मी पंकज कुमार को एक 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पंकज एक 15 वर्षीय लड़की को गांधी आश्रम स्थित एक होटल में लेकर आया और एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान के आधार पर नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा लड़की को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता वैशाली जिले के महनार की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493