विश्व कप : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 135 रनों पर समेटा

कार्डिफ, 1 जून (आईएएनएस)। मैट हेनरी के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बूते न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शनिवार को सोफिया गार्डन्स मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 135 रनों पर समेट दिया।

श्रीलंका की टीम 29.2 ओवरों का सामना कर सकी। उसकी ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने सबसे अधिक नाबाद 52 रन बनाए जबकि कुशल परेरा ने 29 और थिसिरा परेरा ने 27 रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी और लॉकी फग्र्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493