“वंदे-मातरम्” गायन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

शौर्य स्मारक से मार्च करते हुए मंत्रालय पहुँचे जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा  

010619n1भोपाल : शनिवार, जून 1

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ आज सुबह 11 बजे आम नागरिकों के साथ मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम्” और राष्ट्र गान “जन-गण-मन” के सामूहिक गायन में शामिल हुए। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा शौर्य स्मारक से पुलिस बैण्ड की धुनों के साथ आम नागरिकों सहित मार्च करते हुए सामूहिक गायन में शामिल होने के लिये सरदार पटेल पार्क पहुँचे।

गायन कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री बाला बच्चन, मुख्य सचिव श्री एस.आर. मोहंती, मंत्रालय, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन के शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी सख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। सामूहिक गायन के पहले शाजापुर जिले के ग्राम झोकर के श्री बाबूलाल धौलपुरे के मालवी लोक गीत भजन मण्डल ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किये।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493