कांग्रेस के नए सांसद शेर की तरह काम करेंगे : राहुल

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां कहा कि संविधान और संस्थानों की रक्षा करने के लिए उनकी पार्टी के नवनिर्वाचित 52 लोकसभा सांसद शेर की तरह काम करेंगे।

कांग्रेस के नए सांसदों के साथ ली गई तस्वीरों के साथ गांधी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के पास भले ही 52 लोकसभा सदस्य हैं, लेकिन अपने संविधान और संस्थानों की रक्षा करने के लिए हम सब मिलकर बहादुर शेरों की तरह शान से काम करेंगे।”

शनिवार को उन्होंने अपनी मां और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की। कार्यक्रम में उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक के बाद संसद के दोनों सदनों में पार्टी के सांसदों ने एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493