रूसी पर्यटकों में कमी के लिए पुतिन जिम्मेदार : गोवा

पणजी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने शनिवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा रूस के लोगों को दिशानिर्देश जारी करने के कारण इस मौसम में राज्य में रूसी पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है।

गोवा पर्यटन मुख्यालय पर एक प्रेसवार्ता में पारुलेकर ने कहा कि पुतिन ने रूस के लोगों को छुट्टियां मनाने के लिए देश से बाहर न जाने के लिए कहा है। उन्हें डर है कि इससे पहले से ही चरमराई रूस की अर्थव्यवस्था और प्रभावित होगी।

इस मौसम में रूस के पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर सवाल पूछे जाने पर पारुलेकर ने कहा, “समस्या यह है कि रूस की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। रूबल में गिरावट आई है। पुतिन ने रूस के लोगों को दिशानिर्देश दिए हैं कि वे आधिकारिक यात्रा के अलावा देश के बाहर यात्रा करने न जाएं।”

उन्होंने कहा, “रूसी लोग अपने देश में घूम सकते हैं। यही कारण है कि राज्य में रूसी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है।”

अक्टूबर से लेकर मार्च तक का समय गोवा में पर्यटन के लिहाज से उपयुपक्त होता है और 2013-14 में इस दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में बड़ी कमी आई है। गोवा में रूसी पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493